Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 27 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हलांकि, कर्फ्यू के दौरान सरकार ने कई पाबंदियां हटाईं हैं। दुकानदारों को राहत देते हुए सरकार ने दुकान खोलने का समय सुबह आठ से रात नौ बजे तक कर दिया है। प्रदेश के निवासियों के लिए एक से दूसरे जिले जाने के लिए कोरोना आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। सरकार ने मल्टीप्लेक्स और वाटर पार्क को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का भी फैसला लिया है। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से लागू कोविड कर्फ्यू 20 जुलाई सुबह छह बजे खत्म हो रहा था। हवाई जहाज से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों जिन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगाई है उन्हें राज्य में आने की अनुमति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि कोविड कर्फ्यू की नई गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी।