Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पहाड़ में मानसूनी बारिश आफत का सबब बनी हुई है। अलग-अलग जिलों में सैकड़ों सड़कें ब्लॉक हैं, जिस वजह से सफर मुश्किल हो गया है। हाईवे से लेकर गांवों के संपर्क मार्ग तक बाधित हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर भी गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो पा रही। सुनगर के पास भूस्खलन होने की वजह से हाईवे बंद है। जिस वजह से वाहन सड़क पर फंसे हैं, गाड़ियों की आवाजाही ठप पड़ी है। बीआरओ की टीम मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाकर यातायात सुचारू करने की जद्दोजहद में जुटी है, लेकिन फिलहाल रास्ता खुलने के आसार नहीं दिख रहे। वहीं बात करें यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कि तो फिलहाल यहां ट्रैफिक सुचारू है, हालांकि ये स्थिति कब तक बरकरार रहेगी, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि क्षेत्र में अभी भी रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सैकड़ों संपर्क मार्ग बाधित हैं।