Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी की शान और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल टिहरी झील का विकास कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी बीच सरकार टिहरी के निवासियों को एक अनोखी सौगात देने जा रही है। जी हां, टिहरी झील पर जल्द ही पारदर्शी ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर बनने की शुरुआत हो चुकी है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी टिहरी झील समग्र विकास योजना के तहत झील का विकास हो रहा है और पर्यटन के लिहाज से कई महत्वपूर्ण कार्यों का किया जाना तय हुआ है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि टिहरी झील में तकरीबन 800 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने तय हुए हैं और इसी के तहत मदन नेगी से धारकोट के बीच 800 मीटर लंबे ग्लास ब्रिज का निर्माण होगा। धारकोट पहुंचने के बाद 6 किलोमीटर पैदल ट्रैक से सीधे प्रतापनगर महल तक पहुंचा जाएगा।