Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम बिगड़ने के कारण पहाड़ों में हालात बेकाबू हो रखे हैं। मानसून सक्रिय होने के बाद से ही पहाड़ों पर कई हादसे हो रहे हैं। मूसलाधार बरसात के कारण नदियों एवं गदेरों का स्तर बेहद बढ़ा हुआ है। इन दिनों उफान पर आ रखीं नदियों के पास जाना खतरे से खाली नहीं है।नदियों, गदेरों में डूबने के कई हादसे इन दिनों प्रदेश में हो रहे हैं। ताजा हादसा बागेश्वर जिले से सामने आया है। बागेश्वर के कपकोट में घास काटने गई एक छात्रा की गदेरे में गिरकर दर्दनाक मृत्यु हो गई है। हादसा बागेश्वर कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बेलंग गदेरे में हुआ। भारी बरसात के कारण बेलंग गदेरे का जलस्तर भी बेहद बढ़ा हुआ है। मृतका 9 वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने घर से घास काटने के लिए गई हुई थी। जब वह घास काट कर वापस आ रही थी तब वह लकड़ी के पुल से सीधा गदेरे में जा गिरी और तेज उफान में बह गई और छात्रा की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतका का शव कन्युटी के पास बरामद किया है। हादसे के बाद से ही मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।