Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: बरसात का मौसम हमेशा से पहाड़ वासियों के लिए परेशानी भरा रहता है। इस मौसम में कहीं से बादल फटने की दुखद खबरें सुनने को मिलती हैं तो कहीं भूस्खलन की घटनाएं परेशानी बढ़ा देती है। इस दौरान पहाड़ी रास्तों पर भी सफर जोखिम भरा रहता है प्रदेश में लगातार हो रही बरसात के चलते भूस्खलन के कारण सड़कें और हाईवे अवरुद्ध हो रहे हैं जिस कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। नदियां और नाले अपने उफान पर है। प्रदेश के कई हिस्सों में नेशनल हाईवे भूस्खलन कारण बंद हो गए हैं। भूस्खलन की ऐसी ही खौफनाक तस्वीरें चमोली जिले से सामने आ रही हैं जहाँ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर भनेरपाणी में एक पूरी पहाड़ी भरभराकर सड़क पर आ गिरी। इससे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित हो गय। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पहाड़ी के सड़क पर गिरने की घटना का वीडियो बना लिया