Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद हर जगह आफत बरस रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आप उखीमठ से पर्यटक स्थल चोपता जा रहे हैं तो पहले यह वीडियो देख लीजिए। लगातार बारिश से चोपता जाने वाली सड़क बुरी तरह धंस गई है। आपको बता दें कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। सड़क का हाल पहले से ही बुरा था लेकिन अब इस सड़क पर जाना और भी ज्यादा मुश्किल हो गया है। चोपता में हर साल हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं लेकिन यहा सुवधाओं का हमेशा से ही टोटा रहा है। यहां भारी बारिश के बाद सड़क का एक बड़ा हिस्सा काफी नीचे धंस गया है। इस वजह से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं लगातार हो रही बारिश से उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बेहद बुरा हाल है। आगे देखिए वीडियो