Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: मानसून के साथ आई मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। पहाड़ में लगातार जारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। जगह-जगह पहाड़ खिसक रहे हैं, हर तरफ तबाही का मंजर है। पिछले दिनों देवप्रयाग में पहाड़ खिसक कर सड़क पर आ गिरा था। शुक्र है कि उस वक्त सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही थमी हुई थी, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। अब ऐसी ही घटना चमोली में हुई है। यहां लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। पहले बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी के पास पहाड़ दरका और अब जोशीमठ में पहाड़ ढह कर सड़क पर आ गिरा। यहां जय प्रकाश पावर प्रोजेक्ट के सामने पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक गया। गनीमत ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरने से गाड़ियों की आवाजही थम गई है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी है, लोग रोड खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ के दूसरे हिस्सों से भी भूस्खलन के डराने वाले वीडियो और तस्वीरें आ रही हैं। उत्तरकाशी में चुंगी बड़ेथी गंगोत्री हाईवे पर भारी बारिश की वजह से भूस्खलन का खौफनाक मंजर सामने आया है। आगे देखिए वीडियो