Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में लगातार होती बारिश स्थानीय लोगों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। लगातार होती मूसलाधार बारिश से जहां कई सड़कें बंद पड़ी है वहीं लोगों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बात श्रीनगर विधानसभा के खिर्सू ब्लॉक की करें तो यहां बीती रात आफत की बारिश हुई है। खिर्सू ब्लॉक के नौगांव चलूड़ी में भारी बारिश से भूस्खलन हो गया.जबकि, भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 से अधिक बकरियां, दो बैल और तीन गाय दब गई. वहीं, राहत की बात ये रही की भूस्खलन से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस हादसे के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि यहां बीर सिंह और सोबत सिंह की गौशालाओं में बंधी 51 बकरियां, 4 बैल, 3 गाय और 1 बछड़े की मौत हो गई। आगे पढ़िए