Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ जंगल में शिकार करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। बता दें कि हादसे के वक्त मृतक के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे और उन्होंने पुलिस को यह बताया कि अचानक ही बंदूक से गोली चल गई जिससे युवक की मृत्यु हो गई। तबसे ही दोनों युवक शक के घेरे में आ रखे हैं। हालांकि कल तक दोनों के ऊपर पुलिस को केवल शक हो रहा था मगर आज इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ लिया है। मृतक के दोनों साथियों के ऊपर मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने दोनों युवकों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने शिकार के बहाने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच-पड़ताल के बाद ही इस पूरे मामले की असलियत सबके सामने आ पाएगी। बीते शनिवार की रात को बागेश्वर के कांडा के धपोलासेरा गांव में रविन्द्र अपने दो दोस्तों संजय नगरकोटी और पवन धपोला के साथ शिकार करने गया था। आगे पढ़िए