टिहरी गढ़वाल: कभी-कभी इंसान का घिनौनापन देखकर लगता है कि ये दुनिया खत्म ही हो जाए तो अच्छा है। प्रदेश में न तो दुधमुंही बच्चियां सुरक्षित हैं, न बुजुर्ग महिलाएं। रूह कंपा देने वाली ऐसी ही एक वारदात नई टिहरी में सामने आई है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक ट्रक चालक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ट्रक चालक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना देवप्रयाग क्षेत्र की है, जहां गुरुवार सुबह 7 बजे बदरीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर तीन धारा के पास ट्रक चालक ने घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक ने महिला को साकिनीधार से अपने ट्रक में लिफ्ट दी। महिला को अकेली देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। उसने तीन धारा के नजदीक पहुंचते ही ट्रक रोक दिया और ट्रक में ही महिला से दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए