Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में बरसात आफत बनकर बरस रही है। बरसात के कारण पहाड़ों पर हाल बेहाल हो रखा है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब प्रदेश से हादसों की खबर नहीं आती। बरसात के कारण लगातार पहाड़ दरक रहे हैं और वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों की जान के ऊपर एक बड़ा संकट मंडरा रहा है। आए दिन उत्तराखंड से भूस्खलन की दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित थल मुनस्यारी में एक गंभीर हादसा होते-होते बच गया। गिरगांव के पास एक वाहन जबरदस्त भूस्खलन की चपेट में आ गया। वाहन के ऊपर एक बड़ा सा पत्थर और मलबा एक साथ गिरे। भगवान का शुक्र यह रहा कि किसी को भी चोट नहीं आई और वाहन में मौजूद सभी 7 यात्री सुरक्षित रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं मगर अंदर बैठे यात्रियों में से किसी को भी एक खरोंच तक नहीं लगी।