Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कौन बनेगा करोड़पति पूरे देश का सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला रियालिटी शो है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो लोगों के बीच में बेहद प्रचलित है। इसी शो में बागेश्वर की नेहा ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और समस्त प्रदेश को गौरवान्वित किया है। किसान गुरचरण बाठला की पुत्री नेहा पशु चिकित्सक हैं, और वर्तमान बागेश्वर जनपद में तैनात हैं। केबीसी में 12 लाख 50 हजार का ईनाम जीतने वाली रुद्रपुर की बेटी ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत के बलबूते पर बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है। पेशे से पशु चिकित्सक नेहा बाठला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली हैं और उनके पति भी चिकित्सक हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वालीं नेहा ने कौन बनेगा करोड़पति में 12 लाख 50 हजार का ईनाम जीत कर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनके परिवार वालों के बीच में खुशी की लहर है।