Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पिछले साल दिल्ली दंगों में निर्मम हत्या का शिकार बने दिलवर नेगी के परिजनों के आंसू अब तक नहीं सूखे हैं। हर गुजरते दिन के साथ राजनीतिक दलों ने दिलवर के परिवार को भुला दिया, लेकिन जिस परिवार ने अपने जीने का सहारा खो दिया हो, वो भला इस दर्द से कैसे उबर सकता है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीड़ित परिवार की सुध नहीं ली, लेकिन बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अब भी इस परिवार के संपर्क में बने हुए हैं। रक्षाबंधन पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा दिल्ली दंगों में जान गंवाने वाले पौड़ी के दिलवर नेगी के घर पहुंचे। यहां दिलवर की बहनों ने उन्हें रक्षासूत्र बांधा। बीजेपी नेता मिश्रा ने दोनों बहनों को उपहार भेंट किए। बीजेपी नेता ने कहा कि दिलवर का परिवार मेरा धर्म परिवार है। हर मुश्किल घड़ी में मैं अपने धर्म परिवार के साथ खड़ा रहूंगा। रक्षाबंधन के दिन जब कपिल मिश्रा पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में स्थित रोखड़ा गांव पहुंचे तो दिलवर की मां शाखा देवी ने उन्हें गले लगा लिया। शाखा देवी रोते हुए बोलीं कि उनके बेटे के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आगे पढ़िए