Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में बाघ की बढ़ती चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बाघ आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। पार्क में गश्त करने वाले वनकर्मियों को भी अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है क्योंकि बाघ और हाथी के हमले में अब तक कई वनकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते दिन कुछ ऐसा ही हुआ भी ऐसा ही हुआ। यहां कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट की अदनाला रेंज में साथियों संग गश्त कर रहे वन श्रमिक पर बाघ ने हमला कर दिया वनकर्मी की किस्मत अच्छी थी, क्योंकि वो अकेला नहीं था। विभाग के दूसरे कर्मचारी भी उसके साथ थे। जैसे ही बाघ ने वनकर्मी पर हमला किया तो दूसरे वनकर्मियों ने शोर मचाया जिसके बाद बाघ वनकर्मी को छोड़कर जंगल में भाग गया बाघ के हमले में वनकर्मी की जान तो बच गई, लेकिन वो बुरी तरह घायल है। घायल वनकर्मी को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।