उत्तराखंड: आ गई गढ़वाली शॉर्ट फिल्म ‘यकुलांस’, पांडवाज का अलग और बेहतरीन काम..देखिए

जैसा कि पांडवाज़ अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वैसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है। यकुलांस रिलीज हो गई है..आप भी देखिए
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Pandavaas new song: Pandavaas new song yakulaans release
Image: Pandavaas new song yakulaans release

श्रीनगर गढ़वाल: स्क्रिप्ट, कैमरा, स्टोरी के डेडली कॉम्बिनेशन के साथ पांडवाज़ एक बार फिर से आप सभी के सामने हाजिर हैं। काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यकुलांस रिलीज हो गई है। जगदंबा चमोला और प्रेम मोहन डोभाल की जबरदस्त लेखनी इस शॉर्ट फिल्म की जान है, ये कहना गलत नहीं होगा। ईशान, कुणाल, सलिल के साथ उन सभी युवक-युवतियों के काम की तारीफ बनती है, जिन्होंने इस शानदार शॉर्ट फिल्म को हमारे सामने लाने का काम किया है। पलायन शब्द हमने सुना बहुत है लेकिन इस छोटे से शब्द के असल मायने, असल दर्द क्या हैं...वो सब कुछ आप इस शानदार फिल्म में देख सकते हैं। म्यूजिक में नया एक्सपिरियंस, कैमरा में नया एक्सपीरियंस, कहानी के साथ भावों और शब्दों का गठजोड़ बेहतरीन बन पड़ा है। हम बिना देर किए हुए आपको सबसे पहले ये गीत दिखाते हैं। कैसा लगा? जरूर बताएं
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कई यादगार गीत देने के बाद..अब ‘पांडवाज़’ ला रहे हैं कुछ अलग, कुछ बेहतरीन

  • Youtube सब्सक्राइब करें: