Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों हो रही मूसलाधार बरसात कई हादसों को निमंत्रण दे रही है। नदियां और झरने खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। कहीं पर पहाड़ी दरक रही है तो कहीं पर सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं। मसूरी के कैंपटी फॉल में हाल ही में ऐसा ही एक गंभीर हादसा हो गया। कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला गया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इसी के साथ में मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल इसको दुर्घटना मान के चल रही है मगर घटना के वक्त युवक के साथ मौजूद उसके दोस्तो से भी पूछताछ चल रही है।