उत्तरकाशी में 13 साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसका बलात्कार करने वाले 2 मजदूर गिरफ्तार, बच्ची को बिहार ले जाने की फिराक में थे
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Misbehave with 13 year old girl in Jugna village of Uttarkashi
उत्तरकाशी: उत्तराखंड से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। पहाड़ों को शर्मसार करने में बाहरी राज्यों के लोगों का बहुत बड़ा हाथ है। यहां से बलात्कार की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक यहां बिहार से आए 2 मजदूरों ने एक 13 साल की मासूम नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ यौन शोषण किया। घटना उत्तरकाशी जिले के डूंडा क्षेत्र के जुगणा गांव की बताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि नाबालिग बच्ची का बिहारी मजदूरों ने बहला-फुसलाकर अपहरण किया और अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। वह तो राजस्व पुलिस और परिजनों ने रात भर खोजबीन कर लड़की को उन दरिंदों के चंगुल से रिहा किया वरना वे तो लड़की को बिहार ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनको अदालत में पेश किया है। इस पूरी घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश साफ तौर पर दिखाई दे रहा है और वे लोग आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी के होटल में मिली महिला की लाश, दिल्ली से घूमने आई थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिहारी मजदूर एवं फेरी वालों का आना जाना लगा रहता है और पुलिस प्रशासन के पास ऐसे लोगों का कोई भी लेखा-जोखा नहीं है। इसी के साथ लोगों का कहना है कि वहां के घरों में बाहरी राज्यों के रहने वाले लोगों की सूचना भी पुलिस के पास नहीं है। उनका कहना है कि बाहरी राज्य के लोग पहाड़ों का नाम खराब कर रहे हैं और पहाड़ों को बर्बाद कर रहे हैं। उत्तरकाशी के जुगणा मनोल गांव के लोग बेहद गुस्से में हैं और वे पुलिस से आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि आखिर पुलिस ने कैसे नाबालिक को बलात्कारियों के चंगुल से छुड़ाया।घटना बीती 27 अगस्त की बताई जा रही है। आरोपी मजदूर गुलशन कुमार पास ही में एक मकान का निर्माण कर रहा था। आरोपी गुलशन कुमार और ठेकेदार ने मासूम लड़की को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसको छिपकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गए जहां पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी कैंपटी फॉल में नहाते वक्त डूबा युवक, पत्थरों के बीच मिली लाश
दोपहर में लगभग 3 बजे जब बच्ची के मां-बाप ने उसे घर पर नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन काफी देर तक खोजबीन के बावजूद लड़की नहीं मिली तो उसके पिता ने पुलिस में जाकर एफआईआर दर्ज कराई और राजस्व उप निरीक्षक अरविंद पंवार और जयप्रकाश शाह ने खोजबीन की तो लड़की को ब्रह्मखाल के एक निर्माणाधीन मकान में आरोपी और ठेकेदार के साथ बरामद किया। बता दें कि दोनों मजदूर लड़की का अपहरण कर उस मकान के अंदर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे और वे उसको बिहार ले जाने की फिराक में थे। वह तो सही समय पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा और दोनों आरोपियों को राजस्व पुलिस ने हिरासत में लेकर उन पर नाबालिक के बयान और परिजनों की तहरीर पर पोक्सो एक्ट धारा 364, 354, 506 आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और उनको अदालत में पेश किया। घटना के बाद से ही आसपास के लोग दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।