उत्तराखंड: कैंपटी फॉल में सेल्फी लेते वक्त युवक की मौत, देखते ही सन्न रह गए 6 दोस्त

दोस्तों संग कैंपटी फॉल घूमने आया अरविंद झील में नहा रहा था। तभी उसे सेल्फी लेने की सूझी, वो फोन से सेल्फी खींचने लगा, बस यही सेल्फी अरविंद को ले डूबी।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Kempty Fall Selfie: Arvind dies while taking selfie at Kempty Falls
Image: Arvind dies while taking selfie at Kempty Falls

देहरादून: सेल्फी का शौक जब जुनून बन जाए तो जान आफत में पड़ते देर नहीं लगती। अब टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में ही देख लें, यहां बुलंदशहर के कुछ लड़के घूमने आए थे। कैंपटी फॉल में नहाते वक्त एक लड़का सेल्फी खींचने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है। जब से युवक की मौत की खबर घर पहुंची है, वहां कोहराम मचा है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के हीरापुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय अरविंद उर्फ जहूर अपने छह दोस्तों संग कैंपटी फॉल घूमने आया था। इस दौरान वो अपने दोस्तों संग कैंपटी फॉल में बनी झील में नहाने चला गया। सभी दोस्त अलग-अलग झील में नहा रहे थे। अरविंद मुख्य झील के बराबर वाली झील में नहा रहा था। तभी अरविंद को सेल्फी लेने की सूझी वो फोन से सेल्फी खींचने लगा, बस यही सेल्फी अरविंद को ले डूबी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी कैंपटी फॉल में नहाते वक्त डूबा युवक, पत्थरों के बीच मिली लाश
बैलेंस बिगड़ने की वजह से अरविंद गहरे पानी में गिर गया और डूबता चला गया। जब तक अरविंद के साथी कुछ समझ पाते, तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। बाद में घबराए हुए साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह अरविंद को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, मामले की जांच की जा रही है। इन दिनों उत्तराखंड में नदी-गदेरों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हम हर दिन होने वाले हादसों की जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं, प्रशासन भी लोगों को झील-नदियों में न जाने की सलाह दे रहा है, लेकिन लोग मान नहीं रहे। यही लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। हमारी आपसे अपील है कि उत्तराखंड घूमने जरूर आएं, लेकिन नदी-तालाबों में नहाने के मोह से बचें। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।