Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: बीते 48 घंटे से जारी बारिश से प्रदेशभर में हाहाकार मचा है। सैकड़ों सड़कें बंद हैं। कहीं पुल बह रहे हैं तो कहीं सड़कें। मौसम की दुश्वारियों के बीच ऋषिकेश-बदरीनाथ रोड को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। यहां देवप्रयाग के बीच से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है, हालांकि वाहन चालकों के लिए सफर करना अब भी तकलीफदेह बना हुआ है। क्योंकि तोताघाटी में सड़क ढह जाने के चलते यातायात बाधित है। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक सड़क निर्माण पूरा कर पूरी रोड वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर तपोवन व मलेथा के पास मलबा और भूस्खलन होने के कारण रोड अब भी बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। चमोली में 23 ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग यातायात के लिए खुला है। हालांकि, हरबर्टपुर-बड़कोट मार्ग जुड़ो के पास अभी भी अवरुद्ध है।