Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: बड़े-बड़े शहर और उनकी छोटी-छोटी बातें.... मगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो तहलका मच जाता है। अब देखिए न, उत्तराखण्ड परिवहन निगम को एक छोटी सी गलती पर सोशल मीडिया पर कितना ट्रॉल किया जा रहा है। उत्तराखण्ड की परिवहन निगम की एक बस की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग जमकर उस फोटो पर ट्रॉल कर रहे हैं। इसका कारण भी जान लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर जेएनएनयूआरएम डिपो की एक बस तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बस पर उत्तराखण्ड परिवहन की जगह उत्ताखंड परिवहन लिखा गया है। हैरान करने वाली बात यह है यह गलती परिवहन निगम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की निगाह में नहीं आई। उत्तराखण्ड की सड़कों पर उत्ताखण्ड परिवहन के नाम से चलने वाली बस कर्मचारियों और अधिकारियों के लापरवाह रवैयाए को दर्शाती है।