Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: मानसूनी बारिश उत्तराखंड में तबाही मचा रही है। देहरादून में बीती दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के कारण नदियां अपने उफान पर हैं वहीं प्रशासन और पुलिस ने भी बारिश में लोगों से पर्वतीय इलाकों में यात्रा नहीं करने को कहा है। हालांकि पर्यटक चेतावनी को नजरअंदाज कर रहे हैं और इस वजह से काफी नुकसान भी हो रहा है बीते दिन मसूरी से एक ऐसा ही मामला सामने आया कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की दर्दनाक मृत्यु हो गई पर्यटक के डूबने के बाद पुलिस ने यहां पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी है कैपटी फॉल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर नवीन चंद ने बताया कि फॉल का तीसरा नंबर का पुल को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है क्योंकि बरसात के चलते कैंपटी फॉल में पानी का स्तर घटता-बढ़ता रहता है। इसलिए पर्यटकों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए तीन नबंर पुल को बंद कर दिया गया है.