Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमा तो मौसम मुश्किलें बढ़ाने लगा। मौसम के बिगड़े मिजाज से पर्यटन व्यवसायी भी परेशान हैं। पिथौरागढ़ के पंचाचूली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। रविवार को मुनस्यारी में भी खूब बर्फ गिरी, आसपास के इलाके बर्फ से लकदक नजर आने लगे, लेकिन पर्यटन व्यवसायी खुश नहीं हैं। क्योंकि जिले में सड़कें बंद हैं। जगह-जगह रोड ब्लॉक होने से सिर्फ आम लोग ही नहीं पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बर्फबारी को लेकर व्यवसायी उत्साहित नहीं दिख रहे। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से जिलेभर में सड़कें बंद हैं, जिस वजह से पर्यटक मुनस्यारी समेत तमाम पर्यटक स्थलों से दूरी बनाए हुए हैं। इससे कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। बोल्डर गिरने की वजह से रोड ब्लॉक हैं।