उत्तराखंड: बागेश्वर में 15 साल की बच्ची ने की खुदकुशी, घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव

बच्चा क्या कर रहा है? क्या चाहता है? उसके मन में क्या चल रहा है? ये जानना बेहद जरूरी है। पढ़िए बागेश्वर की खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar Akanksha Lobiyal: 15 year old girl committed suicide in Bageshwar
Image: 15 year old girl committed suicide in Bageshwar

बागेश्वर: आखिर आज के दौर में बच्चों की मानसिकता को क्या हो गया है? छोटी छोटी बातों पर आत्महत्या जैसे कदम उठा देना, ये साबित करता है कि आज के दौर में परवरिश पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है। बच्चा क्या कर रहा है? क्या चाहता है? उसके मन में क्या चल रहा है? ये जानना बेहद जरूरी है। इन सभी खबरों के बीच उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। 15 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. नाबालिग छात्रा का नाम आकांक्षा लोबियाल बताया जा रहा है। खबर है कि बच्ची ने अपने घर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खबर बागेश्वर के नीलेश्वर वार्ड से है। यहां आकांक्षा अपनी मां और अपने भाई के साथ रहती थी। कोतवाल डीआर वर्मा मीडिया से बात करते हुए बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने घर में ही फांसी लगा दी। लड़की के पिता केन्द्रीय सुरक्षा बल में तैनात हैं। अपनी सहपाठी की खबर सुनकर मोर्चरी में कई छात्राएं पहुंची और रोने लगी। पुलिस लगातार कारणों का पता लगा रही है कि आखिर आकांक्षा ने खुदकुशी किस वजह से की।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: छात्रा को स्कूल जाते वक्त हर दिन छेड़ता था मनचला, भाई ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा