उत्तराखंड: मसूरी के कैंपटी फॉल ने लिया रौद्र रूप, पर्यटकों की NO ENTRY

कुछ दिन पहले कैंपटी फॉल के पास नहाते वक्त एक पर्यटक की झील में डूबने से मौत हो गई थी। अब यहां लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
mussoorie kempty fall: Intensified flow in Mussoorie Kempty Falls
Image: Intensified flow in Mussoorie Kempty Falls

देहरादून: वीकएंड पर मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर ध्यान से पढ़ें। उत्तराखंड में मसूरी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क टूटने की घटनाएं बढ़ी हैं। मशहूर कैंपटी फॉल भी उफान पर है। झरने का रौद्ररूप देख स्थानीय लोग डरे हुए हैं। फॉल में जलस्तर बढ़ने के बाद पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय निवासियों को फॉल में जाने से रोक दिया है। पिछले दिनों कैंपटी फॉल के कई वीडियो सोशल मीडिया में छाए रहे, जिनमें झरने का भयानक रूप देख हर कोई डर से सिहर गया। कुछ दिन पहले कैंपटी फॉल के पास नहाते वक्त एक पर्यटक की झील में डूबने से मौत भी हो गई थी। अब यहां लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। ये जानकारी कैंपटी फॉल थानाध्यक्ष नवीन चंद्र ने दी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी
उन्होंने बताया कि बारिश के चलते कैंपटी फॉल ने विकराल रूप ले लिया है। पर्यटकों को सुरक्षा के चलते फॉल में जाने से रोक दिया गया है । बारिश के साथ झरने में पत्थर व लकड़ी के टुकड़े आ रहे हैं। यही वजह है कि फिलहाल पर्यटकों को फॉल में नहाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एहतियात बरतते हुए झरने के पास स्थित दुकानों को खाली करा दिया गया है। फॉल में जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि कोई भी पर्यटक फॉल में न जा सके। जाते-जाते आपको मौसम का हाल भी बता जाते हैं। मौसम विभाग की मानें तो 8 सितंबर तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। सोमवार व मंगलवार को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आठ सितंबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश व तीव्र बौछार का यलो अलर्ट रहेगा।