Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: हाल ही में इंग्लैंड की एक खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था। दरअसल इंग्लैंड की संसद में सांसदों को जींस टीशर्ट पहन कर आने की हिदायत दी गई। कई बार दुनियाभर के संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में ऐसे नियमों की खबरें सामने आ जाती है। इन खबरों का कुछ लोग विरोध करते हैं, तो कुछ लोग समर्थन करते हैं। उत्तराखंड भी इन खबरों से अछूता नहीं रहा है। कुछ वक्त पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री का फटी जींस को लेकर दिया गया बयान काफी चर्चाओं में रहा था। अब बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। खबर है कि बागेश्वर जिले के जिलाधिकारी ने सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को जींस में ऑफिस जाने के आदेश दिए हैं। नियम तोड़ने पर कार्यवाही की बात भी कही गई है। दरअसल जिला अधिकारी का मानना है कि सरकारी कर्मचारी की गरिमा बनी रहनी चाहिए। आगे पढ़िए