पकड़े गए युवक चरस तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। आरोपियों ने कपकोट से दो नाबालिगों को अगवा कर लिया था, उनके परिजनों से फिरौती भी वसूली। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Kidnapping of two boy in bageshwar
बागेश्वर: एक वक्त था जब बढ़ते अपराधों के लिए सिर्फ मैदानी जिले बदनाम थे, लेकिन अब पहाड़ी जिले भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। यहां लूट, डकैती और हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। बीती रात बागेश्वर में दो नाबालिग बच्चों को अगवा कर लिया गया। ये खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, महकमे में हड़कंप मच गया। कपकोट पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। राहत वाली बात ये है कि रात के वक्त ही पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले आरोपी धर दबोचे। उनके चंगुल से किशोरों को आजाद करा लिया गया है, बच्चे सुरक्षित हैं। घटना कपकोट क्षेत्र की है। जहां सूपी, पतियार निवासी 16 वर्षीय देवेंद्र सिंह और उसका साथी 13 वर्षीय कृष्णा सिंह अस्पताल आए हुए थे। वहां से दवाईयां खरीदने के बाद दोनों किशोर घर लौट रहे थे। तभी उन्हें कपकोट बाजार में चार युवक मिले, जिनमें एक युवक स्थानीय था। किशोर उस युवक को पहचानते थे। ये लोग दोनों किशोरों को अपने साथ ले गए। रास्ते में उन्होंने देवेंद्र के नंबर से उसके परिजनों को फोन किया और देवेंद्र के अगवा होने की बात कहते हुए दो लाख की फिरौती मांगी। जिस पर कृष्णा के परिजन भी परेशान हो गए।
यह भी पढ़ें - देवभूमि को ये किसकी नज़र लगी? बीच बाजार चलते ऑटो में युवती से अश्लील हरकत
बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और फिरौती की घटना के बारे में बताया। इस बीच कृष्णा के परिजनों ने अपहरणकर्ताओं के गूगल पे पर बीस हजार और फिर 62 हजार रुपये भेज दिए। तहरीर मिलने पर पुलिस चौकन्ना हो गई और सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया। आरोपियों का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो उनकी लोकेशन अल्मोड़ा और खैरना में मिली। रात लगभग साढ़े दस बजे 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस टीम उन्हें बागेश्वर ला रही है। पांचवा आरोपी फरार है। पकड़े गए युवक पालड़ीछीना, कपकोट और रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वो चरस आदि की तस्करी में लिप्त बताए जा रहे हैं। क्षेत्र में ये भी चर्चा है कि चारों युवक किसी गाड़ी का सौदा करने आए थे, लेकिन शायद काम न बनने पर वो देवेंद्र और कृष्णा को उठाकर ले गए। बहरहाल चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, पुलिस ने मामले का जल्द ही पर्दाफाश करने की बात कही है।