Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: मानसूनी बारिश के चलते उत्तराखंड में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं। नेशनल हाईवे से लेकर गांवों के संपर्क मार्ग तक बंद हैं। जगह-जगह से डराने वाली तस्वीरें आ रही हैं, हालात कितने बद्तर हैं, इसका अंदाजा आप ऊपर दिख रही तस्वीर को देखकर लगा सकते हैं। ये तस्वीर रुद्रप्रयाग स्थित ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की है, जहां सिरोहबगड़ में मलबा आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। यहां मलबे की चपेट में आकर जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए। उत्तराखंड के दूसरे इलाकों का भी यही हाल है। राजधानी देहरादून में लगातार जारी बारिश से जलभराव की समस्या हो गई है। रायपुर-थानो मार्ग पर मलबा आ गया। देर रात बंजारावाला चानचल मुस्लिम बस्ती की नहर में एक कार बहकर आ गई। रुद्रप्रयाग में भी बुरे हाल हैं। यहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे मेदनपुर में मलबा आने से बंद है।