Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पलायन से मुकाबला करना है तो पहाड़ियों को आत्मनिर्भर बनना होगा। देर से ही सही यहां के युवा अब इस बात को समझने लगे हैं। वो रोजगार के लिए महानगरों में धक्के खाने के बजाय पहाड़ में रहकर ही स्वरोजगार से सफलता का सफर तय कर रहे हैं। पिथौरागढ़ में रहने वाले तिलक पंत और उनके भाई ललित पंत ऐसे ही जुझारू युवाओं में शामिल हैं। इन दोनों भाइयों ने जिला मुख्यालय में सेलर्स नाविक ब्रांड नाम से आइसक्रीम उद्योग स्थापित कर नामचीन आइसक्रीम कंपनियों को टक्कर देने का साहस किया है। सिर्फ पिथौरागढ़ ही नहीं चंपावत और अल्मोड़ा में भी आइसक्रीम का कारोबार जमकर फलफूल रहा है। इस कारोबार से दोनों भाई सालाना 1.5 लाख रुपये से अधिक कमा रहे है। साथ ही 20 लोगों को रोजगार भी मुहैय्या कराया है। तिलक पंत और ललित पंत जाखपंत गांव के रहने वाले हैं।