नैनीताल: नैनीताल का हल्द्वानी जिला .... यहां भी दिन प्रति दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोर दिन दहाड़े लूट मचा रहे हैं। यहां हाल ही में बीते रविवार को एक महिला का पर्स छीनकर एक लफंडर भागने लगा। वो तो महिला होमगार्ड ने बहादुरी का प्रदर्शन करते हुए अपना फर्ज निभाया और चोर का पीछा किया। महिला होमगार्ड को आता देख वो डर के मारे बिल्डिंग में घुस गया मगर महिला होमगार्ड ने बहादुरी से उसको बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से धर दबोचा। चोर को पकड़कर वो उसको थाने ले गई और महिला का पर्स उनको सौंप दिया गया। महिला होमगार्ड की थाने में खूब सराहना की जा रही है। आरोपी की पहचान उधमसिंह नगर के किच्छा के रहने वाले सलमान के रूप में हुई है। हल्द्वानी की निवासी रितु खत्री बीते रविवार को बाजार से कालाढूंगी रोड पर जा रही थी। इसी दौरान साईं मंदिर कालाढूंगी चौराहे के पास एक चोर उनका पर्स लेकर भाग गया। पर्स के अंदर 3000 रुपए और एटीएम कार्ड मौजूद था। पर्स चोरी होने पर पुष्पा देवी शोर मचाने लगी।