गढ़वाल: कार चलाते चलाते आई नींद, पहाड़ से टकराकर हाईवे पर पलटी कार

कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ जाने से कार सीधे पहाड़ से टकरा कर हाईवे पर पलट गई. जिसमे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Srinagar garhwal  road Accident: Car fallen in road in Srinagar garhwal
Image: Car fallen in road in Srinagar garhwal

श्रीनगर गढ़वाल: पहाड़ों में खराब मौसम के चलते सफर वैसे ही खतरनाक बना हुआ है. और वहीं प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा, और जरा सोचिये की आप किसी कार से ट्रेवल कर रहे है तभी गाड़ी को चला रहे ड्राइवर को नींद आ गई तो क्या-क्या हो सकता है. इसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है. ऐसा ही एक मामला श्रीनगर गढ़वाल से सामने आया है, जहां कार चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर सीधे पहाड़ से टकरा कर हाईवे पर पलट गई जिससे कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: गहरी खाई में गिरी JCB, 1 महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह एक कार सवार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था. कार जैसे ही कीर्तिनगर के जुयालगढ़ के पास पहुंची तभी ड्राइवर को चलती गाड़ी में नीद आ गयी, और कार सीधे पहाड़ी से जा टकराई जिस वजह से ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कार सवार सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक सोहन (45) को कार से निकालकर पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया.