Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: पहाड़ों पर जीवन कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा हुआ है। इन्हीं चुनौतियों के बीच उत्तराखंड के लोग जीवन जीते हैं। मगर दुर्भाग्य से कभी-कभी यह चुनौतियां जानलेवा साबित होती हैं। बागेश्वर से भी एक ऐसी ही बुरी खबर सामने आ रही है। जिले में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त मृतका अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई हुई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीधा गहरी खाई में जा गिरी और मौत के मुंह में समा गई। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच।गया। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा महिला को खाई से बेहद मशक्कत के बाद निकाला गया और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद से ही परिजनों के बीच मे कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि खाई में गिरने के बाद महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लग गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।