अभी अभी: देहरादून-मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, 5 लोग जख्मी

चोपड़ा सार में एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Dehradun mussoorie road car: Car fallen in ditch in dehradun mussoorie road
Image: Car fallen in ditch in dehradun mussoorie road

देहरादून: उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खास तौर पर बरसात के मौसम में पहाड़ों में बुरा हाल है रुस्तम हम बार-बार आपसे अपील करते हैं कि पहाड़ों में हमेशा गाड़ी संभलकर चलाएं। टूटी सड़कें भूस्खलन और बारिश कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं। इस बीच देहरादून मसूरी मार्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून मसूरी मार्ग पर मसूरी झील के समीप चोपड़ा सार में एक कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सड़क हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खाई से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बीती रात की है। बताया गया है कि चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: टिहरी झील में समाई कार, ग्राम प्रधान समेत 4 लोग लापता