उत्तराखंड: एक्शन में SSP प्रीति, शराब पीकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी सस्पेंड

नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी आईं एक्शन मोड में, ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर दो कॉन्स्टेबल निलंबित, आईआरबी के 4 सिपाही भी निलंबित
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital ssp preeti priyadarshini: nainital ssp preeti priyadarshini suspended two police man
Image: nainital ssp preeti priyadarshini suspended two police man

नैनीताल: नैनीताल में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने यह साफ कर दिया है कि जिले में ड्यूटी में लापरवाही दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं। उन्होंने सिर्फ यह कहा ही नहीं बल्कि करके भी दिखाया। नैनीताल जिले की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। वे जिले में मौजूद लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो कॉन्स्टेबलों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि दोनों कॉन्स्टेबल ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करते हुए पाए गए थे। जिसके बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने सख्ती बरतते हुए दोनों को ड्यूटी से निलंबित कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने आईआरबी के चार सिपाहियों को भी निलंबित करने की संस्तुति की है। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ड्यूटी में लापरवाही एवं शराब पीकर कोर्ट में जाने पर दो कॉन्स्टेबलों को निलंबित कर दिया है। साथ ही आईआरबी के चार सिपाहियों को भी निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून: ट्रैफिक का हाल देखने साइकिल से निकले यातायात निदेशक, दिए सख्त निर्देश
थाना भीमताल के सिपाही सुंदरलाल बीती 13 सितंबर को ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी कोर्ट के सामने शराब के नशे में धुत्त हो रखे थे। उन्होंने इस हद तक पी हुई थी कि मदहोश होकर कोर्ट में ही गिर पड़े। आम जनता में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और ड्यूटी पर रहते हुए अनुशासहीनता एवं लापरवाही का प्रदर्शन करने के आरोप में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने पुलिसकर्मी सुंदरलाल को सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि सुंदरलाल के ऊपर पहले भी थाना परिसर में निवास कर रहे एक परिवार के साथ अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगा था। इन दोनों आरोपों के आधार पर एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने सुंदरलाल को ड्यूटी से निलंबित कर दिया है। दूसरा केस हल्द्वानी के मंडी थाना कोतवाली से सामने आया है जहां पर पुलिस चौकी मंडी थाना के रणवीर सिंह को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया। दो सितंबर को रात्रि लगभग अज्ञात कार सवार लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की घटना के मामले में गाड़ी चेक नहीं करने पर निलंबित किया गया है। इसी के साथ उन्होंने आईआरबी के चार सिपाहियों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने की संस्तुति भी आरआरबी कमांडेंट को की है।