बड़ी खबर: रुद्रप्रयाग मेें भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Rudraprayag Earthquake: Earthquake in rudraprayag
Image: Earthquake in rudraprayag

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. इस बार भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग जिला था. दोपहर 12.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई है. वहीं, सूचना है कि भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.आपको बता दें, उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है. भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बेहद संवदेनशील माना गया है. प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं. प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें - हरिद्वार में 9 साल पुरानी टेंशन होगी खत्म, शुरू हुआ फोरलेन बाईपास का काम