Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल। यहां होटल में ठहरी युवती ने देर रात जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती प्यार में धोखा मिलने से आहत थी। देर रात प्रेमी से हुई बातचीत के बाद उसने जहर खा लिया। होटल के कर्मचारी उसे अस्पताल लेकर गए। इस बीच एक कर्मचारी ने युवती से पूछताछ करते हुए उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। वीडियो में युवती प्रेम प्रसंग में पीलीभीत के युवक द्वारा धोखा दिए जाने की बात कहती नजर आ रही है। मरने वाली युवती का नाम शालू अधिकारी है। 29 साल की शालू ऊधमसिंहनगर के शिवपुर खानपुर में रहती थी। शनिवार को वो किसी काम से नैनीताल आई। उसने तल्लीताल जू रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक करवाया। रात करीब दस बजे होटलकर्मियों ने शालू के कमरे से किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनी। कर्मचारी दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि शालू बरामदे में बेसुध पड़ी है।