उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश नेगी को इंडियन ग्लोरी अवार्ड,

एचएनबी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश नेगी को मिला इंडियन ग्लोरी अवार्ड, विश्व भर के चुनिंदा शिक्षकों को प्रदान किया जाता है यह अवार्ड, आप भी दें बधाई
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dr rakesh negi: Indian glory award for Dr rakesh negi
Image: Indian glory award for Dr rakesh negi

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के होनहार और मेहनती युवा अपनी काबिलियत और अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर देव भूमि का नाम रोशन कर रहे हैं और देवभूमि को सैकड़ों बार गौरवांवित होने का सुनहरा अवसर भी दे रहे हैं। आज हम आपका परिचय उत्तराखंड के एक ऐसे ही होनहार वाशिंदे से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है और उनको इंडियन ग्लोरी अवार्ड से नवाजा गया है। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ राकेश नेगी को छात्रों के व्यक्तित्व पर विकास कार्य के लिए इंडियन ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है जो कि समस्त देव भूमि के लिए गर्व की बात है। आपको बता दें कि यह सम्मान विश्व भर के शिक्षकों को प्रदान किया जाता है जिनका छात्र के विकास में अहम योगदान रहता है। यह सम्मान काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन और एडकॉर्प इंटरनेशनल की ओर से विश्व भर के शिक्षकों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाली फिल्म ‘बोल दियां ऊंमा’ की टीम को बधाई, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के लिए हुआ चयन..देखिए
एचएनबी गढ़वाल विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. राकेश नेगी बिड़ला परिसर में राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के आरसीसी की ओर से उत्तराखंड के गांवों से पलायन विषय पर किए जा रहे शोध की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके नाम और भी कई उपलब्धियां हैं। वह अब तक यूजीसी व आईसीएसएसआर की चार शोध परियोजनाओं में भी कार्य कर चुके हैं। उनको वीडी गुड टेक्नोलॉजी फैक्टरी द्वारा बेस्ट रिसर्चर अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का नतीजा यह है कि अब उनको छात्रों के विकास में अग्रणीय योगदान देने के लिए इंडियन ग्लोरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पूरी राज्य समीक्षा की टीम की ओर से प्रोफेसर राकेश नेगी को इस उपलब्धि के लिए असीम शुभकामनाएं।