खौफनाक: गढ़वाल में बनी इस झील से लगातार निकल रही लाशें, जांच में जुटी पुलिस

अलकनंदा नदी पर बनी इस झील से लगातार लाशें मिल रही हैं। मंगलवार को भी यहां से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। जिसे बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Srinagar garhwal lake: Dead Body found from Srinagar garhwal lake
Image: Dead Body found from Srinagar garhwal lake

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर। पौड़ी गढ़वाल का छोटा सा शहर। यहां जल विद्युत परियोजना के तहत विशाल झील बनी है। वैसे तो झील निर्माण का उद्देश्य बिजली उत्पादन है, लेकिन इन दिनों ये झील किसी और वजह से चर्चा में है। वजह बेहद खौफनाक है। दरअसल अलकनंदा नदी पर बनी इस झील से लगातार लाशें मिल रही हैं। लाशों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। मंगलवार को भी यहां से एक अज्ञात शव बरामद हुआ। जिसे बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। बीते दिन अलकनंदा हाइड्रो प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने यहां झील में एक शव उतराते देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन झील का जलस्तर बढ़ने से शव को बाहर नहीं निकाल पाई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। एसडीआरफ की टीम ने शव को झील से बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। मृतक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कीर्तिनगर कोतवाल रविंद्र यादव के अनुसार मृतक की उम्र करीबन 35 साल के आस-पास है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 75 घंटे तक बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आपको बता दें कि श्रीनगर झील से पिछले कुछ दिनों से लगातार लाशें मिल रही हैं। बीते 12 सितंबर को भी श्रीनगर जल विद्युत परियोजना की झील में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव झील से बाहर निकाला था। इस घटना के कुछ ही दिन बाद मंगलवार को झील से एक और लाश बरामद हुई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें - टिहरी झील में 5 दिन पहले समाई थी कार, अब बरामद हुआ तीसरा शव