उत्तराखंड में आज 3 जिलों की बढ़ेंगी मुश्किलें, भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रदेश के तीन जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand Heavy rain: Heavy rain likely in three districts of uttarakhand 23 September
Image: Heavy rain likely in three districts of uttarakhand 23 September

नैनीताल: मानसून संग आई मुश्किलों से राहत मिलती नहीं दिख रही। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों भारी बारिश का दौर जारी है। जगह-जगह से भूस्खलन की तस्वीरें आ रही हैं। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। तीन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, इसे देखते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है, उनमें नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले शामिल हैं। यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है। तीव्र बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: यहां गुलदार के खौफ से लगा नाइट कर्फ्यू, रात में घर से निकलने पर पाबंदी
इस तरह अगले 24 घंटे मौसम के लिहाज से मुश्किल भरे रहने वाले हैं। सतर्क रहें। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की बात करें तो चमोली जिले में बुधवार रात से बारिश हो रही है। यहां मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, क्षेत्रपाल और कर्णप्रयाग में बंद हो गया है। मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मसूरी में कल रात को बारिश हुई है। देहरादून के रायवाला में बारिश से धान की फसल खराब हो गई। यहां गौहरीमाफी समेत कई गांवों में किसानों ने फसल काटने की शुरुआत कर दी थी, लेकिन देर रात हुई भारी बारिश के चलते फसल भीगकर खराब हो गई। बारिश की वजह से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ हाईवे समेत दूसरे कई हाईवे और संपर्क मार्ग बाधित हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह भूस्खलन, मलबा, बोल्डर आने से बाधित हो रखा है। बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत हो रही है। हालांकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जारी है।