Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: सोशल मीडिया और इंटरनेट..कहने को इनकी लत के काफी नुकसान हैं, लेकिन अगर आप में हुनर है तो इनके फायदे भी कम नहीं। अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर आप इंटरनेट की दुनिया की सनसनी बन सकते हैं। नेम और फेम के साथ खूब पैसा कमा सकते हैं। भारत के नंबर वन ब्लॉगर सौरभ जोशी और पीयूष जोशी ब्लॉगिंग की दुनिया के ऐसे ही चर्चित नाम हैं। जिन्होंने अपने वीडियोज के जरिए छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब प्रभावित किया। दोनों के वीडियो इस कदर पसंद किए जाते हैं कि अपलोड होते ही इन्हें देखने वालों और लाइक करने वालों की संख्या पलभर में ही लाखों तक पहुंच जाती है। इनके सभी वीडियोज पर 38 से 40 लाख तक व्यूज हैं। सौरभ इनसे हर महीने करीब 20 से 22 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं। बीते दिन हल्द्वानी आए सौरभ ने ब्लॉगिंग की दुनिया से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।