Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड की होनहार बेटी शैलजा पांडे ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 61वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शैलजा पांडे अब आईएएस अफसर बनकर समाज की सेवा करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी की लहर है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें नैनीताल की शैलजा पांडे 61वीं रैंक हासिल करने में सफल रहीं। शैलजा पांडे ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता दीप चंद्र पांडे और बीडी पांडेय अस्पताल नैनीताल में डॉक्टर शोभा पांडेय की बेटी हैं। बेटी की शानदार उपलब्धि से माता-पिता गर्वित हैं। घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी है। शैलजा ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिला टॉप किया था। वर्तमान में वह अहमदाबाद में इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस (आईएएएस) की ट्रेनिंग ले रही हैं। शैलजा ने एनआईटी हमीरपुर से इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग किया।