उत्तराखंड: जैनोली गांव के तुषार ने UPSC EXAM में पाई सफलता, पहले प्रयास में मिली कामयाबी

जैनोली गांव के रहने वाले तुषार ने ऑल इंडिया लेवल पर 306वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Ranikhet Tushar mahra: Ranikhet tushar Mehra clears upsc exam
Image: Ranikhet tushar Mehra clears upsc exam

नैनीताल: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश के होनहार छाए रहे। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वालों में रानीखेत के तुषार भी शामिल हैं। जैनोली गांव के रहने वाले तुषार ने ऑल इंडिया लेवल पर 306वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। तुषार के पिता गोविंद सिंह शिक्षक रहे हैं। तुषार की मां शोभा मेहरा गृहणी हैं। बेटे की इस सफलता पर माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं। तुषार मेहरा ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन आईआईटी के लिए हुआ। उन्होंने रुड़की स्थित आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली से आईएएस परीक्षा की तैयारी की।तुषार हमेशा से आईएएस बनना चाहते थे और अपने पहले ही प्रयास में सफल भी रहे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बिना कोचिंग के देवांश ने पास की UPSC परीक्षा, दूसरे प्रयास में पाई कामयाबी
तुषार के पिता गोविंद सिंह मेहरा ने बताया कि आईआईटी के बाद उनके बेटे को अच्छे पैकेज वाली जॉब के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन तुषार आईएएस अफसर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने खूब तैयारी की और परीक्षा में सफल होकर अपने सपने को सच कर दिखाया। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की है। तुषार के पिता राजकीय इंटर कालेज त्यूनराखेत (रानीखेत) से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बहन चेतना गणित में पीएचडी कर रही हैं। भाई लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। तुषार ने अपनी सफलता का श्रेय बहन चेतना मेहरा को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को साधने के लिए मेहनत जरूरी है। इससे सफलता जरूर मिलती है।