Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: महिलाओं का सम्मान... यह वाक्य बहुत छोटा है लेकिन शायद हमारे समाज में अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके मन मस्तिष्क में यह बातें हैं अभी तक नहीं बैठ पाई है। शर्म तो तब आती है जब देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में इस तरह की खबरें सुनने या देखने को मिलती हैं। ताजा खबर मसूरी से है जहां एक मनचले को युवतियों को छेड़ना भारी पड़ गया। मसूरी में पिक्चर पैलेस के पास एक मनचले ने कुछ युवतियों को छेड़ा तो इसका जवाब भी उसे ही तुरंत मिल गया। मनचले की जमकर धुनाई की गई और पीटते हुए कुलड़ी चौकी लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। युवती यों का कहना है कि युवक ने उन्हें पहले भी छेड़ा था, जिस पर उसे चेतावनी दी थी लेकिन उसने दोबारा छेड़खानी की। बस इसके बाद क्या था? हानियां लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अस्पताल में बदहाली देख भड़के सतपाल महाराज, देखिए..यूं निकाला अपना गुस्सा