Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
बागेश्वर: पहाड़ में बारिश का दौर लगातार जारी है और नदियां उफान पर हैं। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि खुद भी नदी किनारे जाने से परहेज करें और अपने बच्चों को नदियों में न जाने दे। हम आपसे ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बागेश्वर जिले से एक दुख भरी खबर सामने आई है। कपकोट में 2 बच्चे सरयू नदी में बह गए। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। बचाव अभियान में एक का शव बरामद हो गया है। लापता बच्चे की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष कपकोट से प्राप्त जानकारी के अनुसार बचाव अभियान में 10 वर्षीय मोहित का शव बरामद हुआ जबकि 6 वर्षीय सुमित की खोजबीन जारी है। पुलिस,राजस्व विभाग,फायर सर्विस ,एस डी आर एफ और आपदा प्रबंधन की टीम लापता बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पर्वत शिखर फ़तह करने गया था सेना का दल, वहाँ मिली सेना के जवान की 16 साल पुरानी लाश