उत्तराखंड: सेक्स वर्कर सोनम हत्याकांड में खुलासा, ग्राहकों ने बेरहमी से मारकर नाले में फेंका

जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त रही सोनम हत्याकांड का मामला सुलझा, उसी के दो ग्राहकों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर की थी सोनम की हत्या
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Haridwar Sonam murder: Haridwar ramnagar colony Sonam murder case solved
Image: Haridwar ramnagar colony Sonam murder case solved

हरिद्वार: बीती 14 सितंबर की सुबह रामनगर कालोनी के रावली महदूद में हड़कंप मच गया था। गंदे नाले में एक महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में लिपटा हुआ मिला था। शव की पहचान 32 वर्षीय सोनम के रूप में हुई थी। तब से ही सोनम हत्याकांड के खुलासे में पुलिस जुटी हुई थी और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही थी। मामले का खुलासा हुआ और सच बाहर आने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। बता दें कि मृतका सोनम जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी और उसकी हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसी के 2 ग्राहकों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपी चुन्नी लाल उर्फ रिंकू पुत्र श्रीदेव निवासी गांव करौली बिल्सी बदायूं यूपी एवं राहुल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी इस्लामनगर बदायूं को देर रात डैंसो चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सोनम की हत्या का जुर्म कबूला। उन्होंने बताया कि उन्होंने ही सोनम की हत्या गला दबाकर की थी और उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर फेंक दिया था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जमकर चल रही है सट्टेबाजी, 4 बुकी गिरफ्तार..लाखों का कैश मिला
दोनों आरोपियों ने बताया कि सोनम पंद्रह दिन से उनके संपर्क में थी और वह जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी। जिस दिन उसकी हत्या हुई उस दिन वह उनके कमरे पर आई हुई थी। मौका देखकर सोनम ने उनके पैसे चोरी कर लिए थे। इस बात को लेकर जब विवाद हुआ तब सोनम ने उनको बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। बस इसी बात से डरकर दोनों आरोपियों ने उसकी उसी की चुन्नी से गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी और उसके शव को देर रात गंदे नाले में ले जाकर फेंक दिया था। यह पूरी गुत्थी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुलझाई। पहले पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर की पड़ताल की। जब उससे कोई क्लू नहीं मिला तब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज छानना शुरू किया। पुलिस ने करीब 80 कैमरों को खंगाला तब जाकर दोनों आरोपियों तक पहुंचने का एक सिरा मिला। इसी सिरे को पकड़कर पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंची। एसएसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चद्दर, मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।