Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर के सिद्धार्थ धपोला ने अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज परीक्षा में 294वीं रैंक हासिल कर अपना, परिवार, स्कूल और प्रदेश का मान बढ़ाया है। सिद्धार्थ ने यह सफलता तीसरे प्रयास में हासिल की है। सिद्धार्थ कांडा के भदौरा गांव के रहने वाले हैं। यूपीएससी में उनकी सफलता से जिले में हर्ष का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। सिद्धार्थ धपोला इस समय हैदराबाद में आईपीएस का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बार उनकी रैंकिंग गिरी है। सिद्धार्थ के परिजनों ने बताया कि वो आईपीएस का प्रशिक्षण पूरा करेंगे। उनकी उपलब्धि से उनका गांव और समूचा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शुक्रवार को यूपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, उनमें सिद्धार्थ धपोला भी शामिल हैं।