Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: यूपीएससी की परीक्षा में देहरादून निवासी निहारिका तोमर ने 121वीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। निहारिका की सफलता से जिले में जश्न का माहौल है, उन्हें खूब बधाईयां मिल रही हैं। निहारिका ने यह सफलता चौथे प्रयास में हासिल की है। वो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल के ग्राम जवाड़ की रहने वाली हैं। निहारिका बचपन से देहरादून में रही हैं। उनकी शिक्षा भी यहीं हुई। निहारिका के पिता केवी ओएनजीसी में शिक्षक हैं। निहारिका की सफलता कई मायनों में खास है। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए वैकल्पिक विषय पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन के लिए तीन महीने दिल्ली में कोचिंग ली। इसके अलावा उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली। घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी की और आखिरकार अपने सपने को सच करने में कामयाब रहीं। निहारिका ने सातवीं कक्षा तक गौतम इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की।