देहरादून में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, घर में मिली नौकर और मालकिन की लाश

आखिर इस डबल मर्डर की वजह क्या है? पुलिस हर तरीके से और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Dehradun premnagar double murder: Unnati sharma and servant Shyam murder in premnagar dehradun
Image: Unnati sharma and servant Shyam murder in premnagar dehradun

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून... कभी यह शहर अपनी शांत आबोहवा के लिए विश्व प्रसिद्ध था लेकिन अब इस शहर को किसी की नजर लग गई है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और हर दिन एक अलग क्राइम स्टोरी सामने आती है। अब एक बार फिर से देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रेम नगर में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया है। प्रेमनगर में एक घर से नौकर और महिला का शव बरामद किया गया है। यह घटना प्रेमनगर के धोलास इलाके बताई जा रही है। घर की मालकिन उन्नति शर्मा और नौकर श्याम की लाश बरामद हुई है। उन्नति शर्मा की उम्र करीब 55 साल थी जबकि नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष थी। दोनों का का शव घर में है लहूलुहान मिला है। पति का नाम सन्दीप बताया जा रहा है और वो मौके पर ही मिला है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध सम्बन्धो का एंगल देख रही है।फिलहाल मौके पर FSL टीम पहुँच रही है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और कुछ दिन पहले वापस लौटा था। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और देखना है कि इस मामले में जांच रिपोर्ट में क्या निकलता है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में भीषण हादसा: खाई में गिरी कार..रिटायर्ड सूबेदार की मौत, 1 गंभीर