Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं. पार्टी विधायकों के बीच लगातार खटपट हो रही है. एक बवाल थमता नहीं कि दूसरा शुरू हो जाता है. वहीँ श्रम एवं वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के हालिया बयान पर सियासी घमासान मचा है. इस बार हरक सिंह रावत का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे प्रदेश की कमान नालायकों और बेवकूफों के हाथों में सौंपने से राज्य आंदोलनकारियों की आत्मा रो रही होगी कहते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, हरक सिंह रावत के दिये बयान पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बैकफुट में नजर आ रहे हैं. हरक सिंह के बयान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने हरक के बयान को अनुशासनहीनता कहा है. जैसे प्यारे बालक को डांट लगाई जाती है, उसी तरह से हरक सिंह रावत को भी डांट लगाई जाएगी. गौरतलब है की अब हरक का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे मुख्यमंत्रियों को नालायक और बेवकूफ कह रहे हैं. साफ है कि यह वीडियो भी आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है.