Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला....यहां भी अन्य जिलों की तरह ही नेता विकास का वादा तो कर देते हैं मगर वादों से विकास होता तो क्या ही बात होती। शासन–प्रशासन की बहानेबाजियों से लोग तंग आ चुके हैं। सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से सैकड़ों गांव वंचित हैं। अबतक सरकार उत्तराखंड के गांवों तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंचा पाए हैं। प्रशासन को बार-बार बोलने के बाद रुद्रप्रयाग के रानीगढ़ क्षेत्र के जसोली गांव के ग्रामीणों ने निराश होकर खुद ही सड़क बनाने का निर्णय ले लिया है। ग्रामीणों ने स्वयं ही फावड़ा पकड़ कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए आपस में ही चंदा जमा किया और सड़क निर्माण कार्य में जुट गए। निर्माणकार्य में गांव के सभी पुरुष और महिलाएं जोरों-शोरों से अपना योगदान दे रहे हैं।