देहरादून उन्नति शर्मा और नौकर की हत्या किसने की? शक के घेरे में आया पति

देहरादून में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड, मालकिन और नौकर की नृशंस हत्या, दीवारों पर खून से सने हाथ के पंजे के निशान, पति आया शक के घेरे में।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Premnagar double murder: Dehradun unnati sharma murder case investigation
Image: Dehradun unnati sharma murder case investigation

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से हत्याकांड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बंगले में एक महिला और उनके नौकर की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड के चलते पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। हत्या किसने की अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों के शव बंगले के पीछे पॉलिथीन से बरामद किए गए हैं। शव की हालत देखकर पता लग रहा है की बेरहमी से दोनों की हत्या की गई है। दोनों के सिर पर किसी धारदार भारी हथियार से वार किया गया है। तमाम सवाल उठ रहे हैं महिला के पति सुभाष के ऊपर। संदेह की बात यह है कि महिला का पति घर पर ही मौजूद था, मगर उस समय उसने महिला और नौकर की चीख पुकार की आवाज नहीं सुनी। ऐसे में महिला का पति शक के घेरे में आ रखा है। हालांकि दोनों के गायब होने की सूचना सुभाष शर्मा ने ही पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस दोनों की हत्या की पहेली को सुलझा रही है और पुलिस महिला के पति और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें - देहरादून: उन्नति शर्मा और नौकर की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में सामने आई बड़ी बातें
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम नगर थाना क्षेत्र में सुभाष शर्मा अपनी पत्नी उन्नति शर्मा के साथ रहते थे। तकरीबन आठ दस साल से 45 वर्षीय राजकुमार थापा उनके यहां पर नौकर थे। बीते बुधवार की सुबह से ही उन्नति शर्मा और राजकुमार थापा गायब हो रखे थे। सुभाष शर्मा ने पूरे घर में देखा मगर दोनों का कुछ अता-पता नहीं चल सका जिसके बाद सुभाष शर्मा ने पुलिस कंट्रोल में इस बात की सूचना दी। उसके बाद प्रेम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले का विवरण लिया और वापस चली गई। सुभाष शर्मा ने दूध लेकर आने वाली महिला सविता को फोन किया और इस बात की जानकारी दी। सविता ने खोजा लेकिन उसे भी वहां पर कोई नहीं दिखा। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव की अन्य महिलाएं वहां आईं और बंगले के अहाते में चारों ओर तलाश किया। इस बीच एक महिला की नजर वहां खिड़की के पास पड़ी पॉलिथीन पर पड़ी। उन्होंने पॉलिथीन को उतारा तो देखा कि वहां पर उन्नति शर्मा का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। पास में ही राजकुमार थापा का भी शव पड़ा हुआ था। दोनों के शव देखने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत सुभाष शर्मा को इस बात की जानकारी दी। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे पुलिस को इस पूरे हत्याकांड के बारे में सूचित किया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी सरिता डोभाल समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। इस पूरे हत्याकांड को सुलझाने में फॉरेंसिक टीम भी जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।